फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: स्वदेशी संकल्प दौड़ में रविंद्र, जयदेव और मोहित रहे आगे

Mon, 12 Jan 2026 04:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उत्तरकाशी भाजपा युवा मोर्चा की ओर से स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में रविंद्र राणा प्रथम, जयदेव द्वितीय और मोहित बिष्ट तृतीय रहे।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरेंद्र राणा की अध्यक्षता में सोमवार को पुरीखेत परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संकल्प दौड़ हुई। जिला महामंत्री महावीर नेगी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं के लिए कहा था, उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए। जिलाध्यक्ष हरेंद्र ने युवाओं को आह्वान किया कि वे वोकल फाॅर लोकल और स्वदेशी अपनाए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाड़ी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया और युवाओं को आत्मविश्वास, परिश्रम और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें