पंजाब के भटिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता (57) देशभर में आपसी भाईचारे का संदेश देने के लिए साइकिल से अब तक 106 बार मां वैष्णो देवी और 13 बार अमरनाथ में बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुका है। इस बार मां वैष्णो और अमरनाथ की यात्रा करने के बाद गंगोत्री जल लेने जा रहे राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह 2004 से साइकिल से लगातार यात्रा कर रहा है।
यात्रा का उद्देश्य देशभर में आपसी भाईचारे का संदेश देने के साथ ही लोगों के अंदर धार्मिक भावना जागृत करना है, ताकि देशभर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। बताया कि अब तक वह पांच लाख 10 हजार किमी की यात्रा पूरी कर चुके हैं। इसमें अमरनाथ, मां वैष्णो देवी सहित विभिन्न धार्मिक स्थल शामिल हैं।
इस बार उन्होंने भटिंडा से यात्रा शुरू की। 22 जून को अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अब वह गंगोत्री से गंगा जल लेकर एक अगस्त को भटिंडा स्थित शिव मंदिर में गंगा जल चढ़ाकर अपनी यात्रा पूरी करेंगे।