फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: प्रभावित भूमि और भालू से खतरे का मुद्दा उठाया

Wed, 22 Jul 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर जीआईसी में आयोजित हुआ सेवा पखवाड़ा शिविर
विज्ञापन

उत्तरकाशी। विकासखंड भटवाड़ी के राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर में आयोजित सेवा पखवाड़ा शिविर में ग्रामीणों ने निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र से कृषि भूमि को हो रहे नुकसान और क्षेत्र में बढ़ते भालू की दहशत बताई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र निर्माण से प्रभावित काश्तकारों को राहत दिलाने और वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस जनसेवा शिविर की अध्यक्षता राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार ने की। ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार और उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में ग्रामीणों ने विधवा पेंशन प्रकरणों के निस्तारण, गांव में खेल मैदान निर्माण, अवैध अतिक्रमण हटाने सहित अन्य समस्याएं भी रखीं। भालू की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। शिविर में कुल 53 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से 41 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों ने शिविर में स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं, जबकि पशुपालन, कृषि, समाज कल्याण, उद्यान, विद्युत और अन्य विभागों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें