सड़क, संचार, शिक्षा और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं से वंचित मोरी के ब्लाक के सुदूरवर्ती गांव ओसला, पवांणी, गंगाड व ढ़ाटमीर के ग्रामीण समस्याओं के निराकरण को डीएम दफ्तर पहुंचे। डीएम ने आचार संहिता हटने के बाद ग्रामीणों को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
पुरोला विधानसभा में मोरी ब्लॉक में पड़ने वाले सीमांत गांव ओसला, पवांणी, गंगाड़, ढ़ाटमीर गांव में आज भी सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, संचार सेवा आदि मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इससे गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने डीएम दफ्तर पहुंचकर समस्याएं बताई।
क्षेत्र के इंदर सिंह, कृपाल सिंह, उमराव सिंह, हरि आदि ने बताया कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद यहां की अभी तक की जितनी भी सरकारें बनी हैं, उन्होंने हमेशा क्षेत्र की उपेक्षा की है। इस पर डीएम डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मोरी क्षेत्र के ओसला, पवांणी, गंगाड़ तथा ढ़ाटमीर के ग्रामीणों को आचार संहिता हटते ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया, जिस पर वे शांत हुए।