फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम समेत 12 गांवों में दूसरे दिन भी बिजली गुल

Thu, 13 Aug 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री धाम और गीठ पट्टी के 12 गांवों में विद्युत आपूर्ति दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बहाल नहीं हो सकी। पेड़ गिरने से 33 केवी विद्युत लाइन और कई पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र में बिजली संकट बना है। लगातार दूसरे दिन बिजली गुल रहने से ग्रामीणों के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति ठप होने का सीधा असर यमुनोत्री धाम की मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था पर पड़ा है। बिजली नहीं होने के कारण संचार सेवाएं प्रभावित है जिससे लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को परिजनों से संपर्क करने में दिक्कत हो रही है। लंबे समय से बिजली बहाली का इंतजार कर रहे ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है।
विद्युत कर्मी अंकित असवाल ने बताया कि रानाचट्टी के पास भी लाइन दुरुस्त की जा रही है। कर्मचारियों का प्रयास है कि तकनीकी खामियों को जल्द दूर कर आपूर्ति बहाल की जाए। परेशानी को देखते हुए लोगों ने ऊर्जा निगम से युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें