फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जारी

Fri, 05 Feb 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। एनजीटी द्वारा गोमुख से हरिद्वार तक के आबादी क्षेत्रों में पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के अनुपालन के लिए प्रशासन निरंतर छापामारी अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को डिप्टी कलक्टर जयवर्द्धन शर्मा ने नगर के साथ ही जोशियाड़ा बाजार में तलाशी अभियान चलाकर दुकानों पर मिली पॉलिथीन जब्त कीं। उन्होंने दुबारा इसका प्रयोग करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यापारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान आम जनता से भी पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। प्रशासन का यह अभियान अब सफल होता दिख रहा है। पॉलिथीन के उपयोग में निरंतर कमी आ रही है। इस अभियान में तहसीलदार मुकेश चंद रमोला और पालिका के कैलाश सेमवाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें