फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मी किए सम्मानित

Mon, 12 Jan 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी कमलेश उपाध्याय ने थनाध्यक्षों को पीड़ितों और लोगों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसपी ने मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी प्रभारियों को जांच में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निरीक्षक यातायात और सभी थाना प्रभारियों को रूटीन वाहन चेकिंग कर चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आगामी 14 जनवरी से उत्तरकाशी मे होने वाले पौराणिक माघ मेले के दौरान कानून, शांति, यातायात और पुलिस व्यवस्था के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, निरीक्षक अभिसूचना दीपक रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें