फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: दीपावली पर उत्तरकाशी में पुलिस रहेगी सतर्क

Tue, 03 Nov 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखा दुकानों से बाजारों तक रहेगी कड़ी निगरानी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त है। त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़, जाम, आगजनी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां की है। बाजारों से लेकर पटाखों की दुकानों तक पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें लगातार निगरानी रखेगी। सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने की हिदायत दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने जिले के सभी थाना, कोतवाली और फायर स्टेशन प्रभारियों को दीपावली के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस बैरियरों और चेकिंग नाकों पर भी निगरानी सख्त की गई है।
विज्ञापन

पुलिस की विशेष नजर पटाखों की दुकानों पर रहेगी। आतिशबाजी का क्रय-विक्रय केवल निर्धारित एवं अधिकृत स्थलों पर ही करने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानों में अग्निशमन यंत्र, पानी से भरे ड्रम और बाल्टियां रखना अनिवार्य है। सुरक्षा मानकों का पालन न करने और निर्धारित व्यवस्था के विपरीत पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

वहीं, दुकानदारों को सड़क और सार्वजनिक रास्तों पर सामान फैलाकर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई है। यातायात बाधित करने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। इसके अलावा जिले के सभी थानों में व्यापार मंडलों, टैक्सी यूनियनों और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समन्वय बनाया गया है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें नियमित चेकिंग अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें