फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता संग्रह %का न हंदू% का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय लोक साहित्यिक मंच की ओर से उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला में वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने विभिन्न रंगों को कविताओं के माध्यम से रेखांकित किया। इस दौरान दिनेश रावत के कविता संग्रह का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोक गायक श्याम सिंह चौहान की जौनसारी एलबम ‘हांऊ माईए’ गीत का विमोचन किया गया। इस अवसर पर साहित्यकार महावीर रवांल्टा, गीतकार श्याम सिंह चौहान, पत्रकार नीरज उत्तराखंडी को लोक साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, विशिष्ट अतिथि गीतकार रंगकर्मी नंदलाल भारती ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और साहित्य में साधना करने वाले लोग समाज को नई दिशा देते हैं। अधिवेशन में रंगकर्मी नंदलाल भारती, शिक्षक दिनेश रावत, खिलानंद बिजल्वाण, नीरज उत्तराखंडी, भारती आनंद, अन्नू चौहान सहित 25 से अधिक लोक कवि शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ लेखक खिलानंद बिजल्वाण, ध्यान सिंह रावत, प्रेम पंचोली, विक्रम रावत, भारती आनंद, राजुली बत्रा, अनुरूपा सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें