फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पीएम स्वनिधि लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

Thu, 18 Jun 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। नगर पालिका परिषद पुरोला की ओर से लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को जागरूक करने और फेरी एवं रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने वाले फेरी व्यवसायियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के ईओ प्रदीप दयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे व्यवसायियों को ऋण, डिजिटल भुगतान, क्रेडिट सुविधा और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इस दौरान बैंक प्रतिनिधियों एवं फेरी व्यवसायियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।
सर्वाधिक डिजिटल लेनदेन करने पर अंकलेश भंडारी एवं हरीश राणा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिटी मिशन मैनेजर जितेन्द्र सिंह राणा, अवर अभियंता प्रशांत भंडारी, वरिष्ठ सहायक राजकुमार, सफाई निरीक्षक नितेश रावत, अजय सेमवाल, चंद्रमोहन, अनिल कुमार, कैलाश चंद, बलवीर, रोहित भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें