फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अखंडता व संविधान की मजबूती की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
देश का 71वां गणतंत्र दिवस पर छात्रों ने प्रभात फेरी निकालने के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं कलक्ट्रेट परिसर सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सभी लोगों को देश की अखंडता व संविधान की मजबूती की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

रविवार को गणतंत्र दिवस पर ज्ञानसू स्थित पुलिस लाइन में गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में अतिथियों ने अनविल उत्तरकाशी कैलेंडर का विमोचन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, डीएम डॉ. आशीष चौहान, एसपी पंकज भट्ट, सीडीओ पीसी डंडरियाल, एडीएम तीर्थपाल सिंह, सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, एसडीएम आकाश जोशी, अर्थ एवं संख्याधिकारी वीरेंद्र पुरी, कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, 12वीं वाहिनी आईटीबीपी मातली में कार्यवाहक सेनानी विमलेश नेगी ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें