फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के मुक्केबाजों का रहा दबदबा

Mon, 11 Jan 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ जनवरी से चल रही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को जूनियर बालिकाओं के 45-48 किलोग्राम भार वर्ग में अर्चना थापा देहरादून ने निशा रावत पिथौरागढ़ को हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तरकाशी की मनीषा ने अंजली को हराया। 48-51 किलोग्राम भार वर्ग में पिथौरागढ़ की मंगला ने देहरादून की अमिता सेलियाल को पराजित किया। 54-57 किलोग्राम वर्ग में पिथौरागढ़ की हिमानी पंत ने गायत्री कसन्याल को हराकर गोल्ड मेडल जीता। सीनियर बालिकाओं के 45-48 किलोग्राम भार वर्ग में नैनीताल की निखिता ने देहरादून की तन्वी अहमद को, 48-51 किलो भारवर्ग में देहरादून की नीलम मेहता ने नैनीताल की पूनम बिष्ट को, 51-54 किलो वर्ग में देहरादून की शिखा चंद ने काशीपुर की संगीता रावत को और 64-69 किलो वर्ग में पिथौरागढ़ की बबीता बिष्ट ने दिव्या कुंवर को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन


जूनियर बालकों के 44-46 किलो वर्ग में पिथौरागढ़ के विमल महर ने उत्तरकाशी के कृष्णा जोशी को, 46-49 किलो में काशीपुर के पारस कापड़ी ने कोटद्वार के सिद्धार्थ थपलियाल को, उत्तरकाशी के अभिषेक नेगी ने ऋतिक को, 49-52 में उधमसिंहनगर के पवन आर्य ने पिथौरागढ़ के विनय कुमार को, 52-56 में काशीपुर के अर्जुन लुंठी ने नैनीताल के मुकेश अधिकारी को, 56-60 में काशीपुर के भूपेंद्र सिंह ने देहरादून के जयचंद वर्मा को और 60-64 वर्ग में देहरादून के हिमांशु सोलंकी ने कोटद्वार के शुभम ठाकुर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश चंद्र भट्ट, डा. दिनेश बडोनी, डा.केबी कर्नाटक, हर्षमणी नौटियाल, शिवरतन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें