फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पेयजल योजना के पाइप खाई में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत नौगांव के लिए बिछाई जा रही पेयजल योजना को कृष्णा गांव के पास क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने योजना के करीब दो दर्जन पाइप उखाड़ कर खाई में फेंक दिए हैं। पेयजल योजना को नुकसान पहुंचाने पर विभाग ने नाराजगी जताई है। साथ ही मामले की जांच कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

जल संस्थान नगर पंचायत नौगांव में पेयजल आपूर्ति के लिए अपनी ढाई दशक पुरानी पेयजल योजना का जीर्णोद्धार कर चार इंच मोटी पाइप लाइन बिछा रहा है। योजना पर करीब 92 लाख रुपये खर्च होने हैं। विभाग का पंजीकृत ठेकेदार दो माह से लाइन बिछाने का कार्य कर रहा है, जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बुधवार रात को कृष्णा गांव के पास अज्ञात लोगों ने करीब सौ मीटर लाइन के पाइप उखाड़ कर खाई में फेंक दिए। ठेकेदार बुद्धि सिंह राणा ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दे कर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि योजना की साइट पर लाखों रुपये के पाइप पड़े हुए हैं, जिनके चोरी होने का खतरा बना हुआ है। घटना के बाद से वह काम नहीं कर पा रहे हैं। इधर, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अमित कुमार का कहना है कि ठेकेदार ने अज्ञात लोगों द्वारा पेयजल लाइन उखाड़ कर फेंकने की शिकायत की है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस चौकी में अज्ञात के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। साथ ही निर्माण कार्य पुलिस अभिरक्षा में पूूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें