फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से तीर्थयात्री की मौत

Fri, 10 Jun 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौटते समय एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई। अब तक यहां 11 तीर्थयात्रियों की हार्टअटैक से मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगलूरू कर्नाटक निवासी वैंकट स्वामी(65) पुत्र अयप्पा स्वामी अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को यमुनोत्री से लौटते समय रानाचट्टी एवं स्यानाचट्टी के बीच उन्हें छाती में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें उपचार के लिए बड़कोट अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल में डाक्टरों ने हार्टअटैक से उनकी मौत होने की पुष्टि की। बता दें कि इस सीजन में अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान 11 तीर्थयात्रियों की हार्टअटैक से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें