फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं से खिन्न यात्री ने निकाली भड़ास

Mon, 30 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बड़कोट (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान अव्यवस्थाओं से खिन्न आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों ने जानकीचट्टी स्थित सूचना केंद्र के माइक से यात्रा व्यवस्थाओं की पोल खोलकर अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जानकीचट्टी में तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को यात्रा संबंधी सूचनाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से एक सूचना केंद्र स्थापित किया गया है।

यहां लाउड स्पीकर के माध्यम से यात्रियों को सूचनाएं देने की व्यवस्था है। रविवार शाम को लाउड स्पीकर से यात्रा व्यवस्थाओं के पोल खोले जाने से सभी लोग हैरान रह गए। पता चला कि यमुनोत्री धाम में व्याप्त अव्यवस्थाओं से खिन्न होकर लौटे आंध्रप्रदेश के नितिन एवं केके रेड्डी ने माइक के माध्यम से अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने बताया कि जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर यात्रियों को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यमुनोत्री में स्नान घाट नहीं होने से श्रद्धालु जोखिम के साथ यमुना में डुबकी लगाने को मजबूर हैं। यमुनोत्री मंदिर में दानपात्र के ऊपर कपड़ा बिछाकर मंदिर के चढ़ावे की लूट हो रही है। एक ओर सरकार देश-विदेश के यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का संदेश देकर आमंत्रित कर रही है, वहीं दूसरी ओर धाम में अव्यवस्थाएं हावी हैं।

यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल, मनमोहन उनियाल, आशीष उनियाल आदि ने स्वीकारा कि सरकार की ओर से सुरक्षित यात्रा के प्रचार-प्रसार से इस बार यात्रा की रौनक तो बढ़ी है, लेकिन इस अनुपात में व्यवस्थाएं चाक चौबंद नहीं हैं। उन्होंने सरकार से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें