फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कूड़ा डंपिंग जोन हटाने के लिए लोगों का धरना जारी

Sat, 03 Jan 2026 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। तांबाखानी सुरंग के बाहर से कचरा डंपिंग जोन हटाने मांग को लेकर स्थानीय लोगों का जिला मुख्यालय पर धरना 16वें दिन भी जारी है। आंदोलनकारियों ने मांग सुरंग के बाहर से कूड़ा हटने के बाद धरना समाप्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर की स्वच्छता, तांबाखानी सुरंग के बाहर से कूड़ा डंपिंग जोन हटाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ रावत के नेतृत्व में स्थानीय लोगों का धरना लगातार जारी है। वहीं श्रीदेव सुमन चौक पर चल रहे धरने को नगर के विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है।
शनिवार दोपहर धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ कहा कि पालिका कूड़ा पर लाखों रुपये की धनराशि खर्च कर चुकी है। इसके बावजूद नगर के प्रवेश द्वार से कूड़ा नहीं हटाया जा रहा है। धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने कूड़ा डंपिंग जाने हटने सहित छह सूत्रीय मांगे पूरी होने के बाद अनिश्चित कालीन धरना समाप्त करने की चेतावनी दी। इस मौके पर सागर भंडारी, अजय पंवार, राम सिंह, आशीष सौंदाल व जोगेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें