विश्वनाथ जीप कमांडर चालक मालिक कल्याण समिति भटवाड़ी रोड़ ने मसूरी से कोल्हू खेत बैरियर पर उत्तरकाशी आने वाले वाहनों से टैक्स लिए जाने का विरोध किया है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में समिति के अध्यक्ष पुष्कर सिंह मलूड़ा व सचिव दीनानाथ नौटियाल ने कहा कि समिति प्रतिदिन नगुण सुवाखोली देहरादून मोटरमार्ग के जरिये उत्तरकाशी से देहरादून और देहरादून से उत्तरकाशी के लिए वाहनों का संचालन करती है। नगर पालिका मसूरी में प्रवेश करने वाले वाहनों से 120 रुपये वसूले जा रहे हैं। नियमानुसार देहरादून से सीधे उत्तरकाशी आने वाले वाहनों पर कोई टैक्स नहीं है। संवाद