फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे खुलने-बंद होने का सिलसिला जारी

Mon, 08 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार तड़के झमाझम बारिश के बाद दिनभर खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार रहा। हालांकि तड़के हुई बारिश से गंगोत्री हाईवे नालूपाणी, लालढांग, मल्ला, हेलगूगाड एवं गंगनानी में अवरुद्ध हुआ, जिससे दोपहर तक खोल कर बीआरओ ने यातायात बहाल कर लिया। जिले की 16 आंतरिक सड़कों पर भूस्खलन के चलते यातायात ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


भारी बारिश से भागीरथी में गाद की मात्रा बढ़ने पर जोशियाड़ा बैराज के गेट खोलकर फ्लशिंग करनी पड़ी। बारिश में सक्रिय भूस्खलन के चलते गंगोत्री हाईवे नालूपाणी, लालढांग, मल्ला, हेलगूगाड एवं गंगनानी में मलबा आने से अवरुद्ध हुआ।

बीआरओ ने तत्काल मशीनें और मजदूर लगाकर दोपहर तक इन सभी स्थानों पर यातायात बहाल कर लिया। यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु रहा। जिले में राजगढ़ी-सरनौल, खरादी-नगाणगांव, मनेरी-जखोल आदि 16 सड़कें बारिश से हुए भूस्खलन के चलते अवरुद्ध पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें