राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल में इंटर कालेज के महज दो कमरों में चल रहा है। उसमें से भी एक कमरे में छात्रों की पढ़ाई, तो दूसरे में कार्यालय है। वर्तमान में कालेज में करीब 150 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विगत वर्ष शुरू हुए कॉलेज में अभी बीए प्रथम वर्ष की ही कक्षाएं चल रही है।
भवन नहीं होने से यहां अध्ययनरत छात्रों को अब बीए प्रथम वर्ष उत्तीर्ण होने के बाद द्वितीय वर्ष की कक्षाएं कहां संचालित होंगी इसकी चिंता सता रही है। प्राचार्य केएल मालगुड़ी का कहना है कि वे कई बार इस संबंध में सीनियर अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है।
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मनोज पंवार और जिलाध्यक्ष शक्ति ग्रुप अनिल व्यास ने बताया कि डिग्री कॉलेज में काफी अव्यवस्थाओं के बीच छात्रों को पढ़ना पड़ता है। उन्होंने समस्या के निराकरण की मांग की।