फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: वीजा रिन्यू के नाम पर ठगे एक लाख रुपये

Fri, 12 Dec 2025 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा के चकोन गांव में एक ग्रामीण से मुंबई के एक वीजा एजेंट ने एक लाख की ठगी की। ग्रामीण ने थाना कोतवाली की साइबर सेल में अपनी प्राथमिकी दर्ज कराकर धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करने पहुंचे डुंडा ब्लॉक के चकोन गांव निवासी विश्वनाथ राणा ने बताया कि उनकी बुआ का लड़का बहरीन देश में निवास करता है। गत दिवस मुंबई का एक एजेंट का फोन पर व्हाट्सएप कॉल आया जिसमें उसने उनके बुआ के लड़के का वीजा समाप्त होने की बात कही और रिन्यू कराने के लिए मुंबई के एजेंट के खाते 1.80 लाख डालने की बात कही। बात में ज्ञात हुआ कि जो व्हाट्सएप कॉल आई थी। वह उनके बुआ का लड़का नहीं कोई दूसरा व्यक्ति है। उन्होंने बताया कि मुंबई के एजेंट के खाते में एक लाख एक हजार रुपये भेजी है। उसके बाद से एजेंट का फोन बंद आ रहा है जिसके लिए उन्होंने थाना कोतवाली की साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस ने ठगी की धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें