फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानसू में लगा डेढ़ घंटे का जाम, एंबुलेंस भी फंसी

विज्ञापन
उत्तरकाशी के ज्ञानसू में इस तरह जाम में फंसी रहा 108 एंबुलेंस वाहन। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार को गंगोत्री हाईवे पर चुंगी में निर्माणाधीन सड़क सुरक्षा गैलरी से वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही ज्ञानसू में करीब डेढ़ घंटे का जाम लग गया, जिसमें 108 की एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से गंगोत्री हाईवे का करीब छह किमी हिस्सा गुजरता है, लेकिन पार्किंग के समुचित अभाव और सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के चलते यहां जाम की समस्या बनी हुई है। चुंगी बड़ेथी में निर्माणाधीन सड़क सुरक्षा गैलरी के चलते ज्ञानसू से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई थी और वाहनों को जोशियाड़ा बैराज होते हुए मनेरा बाईपास के लिए डायवर्ट किया गया था। जिसके चलते जाम की समस्या कुछ हद तक कम हुई थी। लेकिन बुधवार को निर्माणाधीन सड़क सुरक्षा गैलरी से वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही लंबा जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक रहे जाम में 108 की एंबुलेंस से लेकर कई जरूरी सेवा के वाहन फंसे रहे, लेकिन जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। बाद में कुछ वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह जाम खुलवाया। स्थानीय युवा विनोद सिंह, जयदेव नौटियाल, दिनेश रावत आदि ने बताया कि यहां आए दिन जाम की समस्या रहती है।
बाजार तक सीमित है ट्रैफिक पुलिस
शहर में ट्रैफिक पुलिस केवल मुख्य बाजार व बस अड्डे तक सीमित रहती है, जबकि मुख्य बाजार लगे ज्ञानसू, भटवाड़ी रोड़ और गंगोरी क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या रहती है। यहां सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों, हाईवे पर पसरी निर्माण सामग्री पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। जिसके चलते भी ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

शहर में यातायात के सुचारु प्रवाह के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। ज्ञानसू में आगे से ट्रैफिक जाम की समस्या न हो, इसके लिए पुलिस को सिस्टम बनाकर कार्य के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-प्रदीप राय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें