फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश नहीं हो रहे अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए बीमारी का बहाना बनाने वाले अधिकारी-कर्मचारी मेडिकल बोर्ड के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। यहां 120 अधिकारी-कर्मचारियों को मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अब तक इनमें से आधे भी मेडिकल बोर्ड के सामने पेश नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

यहां विधानसभा चुनाव 2022 में स्वास्थ्य खराब होने के कारण कई अधिकारी-कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी में उपस्थित रहने से असमर्थता व्यक्त की। जिस पर प्रशासन ने ऐसे 120 अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंपकर उन्हें मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए थे। सभी को 24 जनवरी को सुबह 9 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बोर्ड के सम्मुख उपस्थित होना था। लेकिन चार दिन के बाद भी शुक्रवार शाम तक यहां केवल 38 ही उपस्थित हो पाए। सीएमओ डा. केएस चौहान का कहना है कि अब तक जो भी उपस्थित हुए हैं, उनमें से ज्यादातर की स्वास्थ्य खराब होने की बात सही पाई गई है। डीएम ने मयूर दीक्षित ने कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी मेडिकल बोर्ड के सम्मुुख उपस्थित नहीं होंगे। उनकी चुनाव ड्यूटी यथावत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें