जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर में स्काउट का राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर शुरू हुआ। पांच दिन तक चलने वाले शिविर में गढ़वाल क्षेत्र के नवोदय विद्यालयों के स्काउट प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का शुभारंभ करते हुए नवोदय विद्यालय धुनगिर के प्राचार्य आरके शर्मा ने स्काउट के महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पांच दिन तक चलने वाले शिविर में स्काउट को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण देने के साथ ही स्पर्द्धाओं में उनका परीक्षण भी किया जाएगा। शिविर में जवाहर नवोदय विद्यालय टिहरी, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी एवं उत्तरकाशी के 57 स्काउट प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर डा. एसएस मेहरा, डीसी जोशी, सुधांशु महापात्रा, लोकेश, मोहन कुकरेती आदि मौजूद रहे।