फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान की मौत की जांच सीबीआई से कराएं

Thu, 21 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करों के साथ मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान की मौत मामले में स्थानीय लोग सीबीसीआईडी जांच के आदेश से संतुष्ट नहीं हैं। गाजणा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच सीबीआई से कराने तथा मामले में गिरफ्तार निर्दोष ग्रामीणों को रिहा करने की मांग की है। उन्होंने सीबीआई जांच नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते छह अप्रैल की रात को गाजणा क्षेत्र के दिखोली बैंड पर गोली लगने से एसटीएफ के एक जवान की मौत हो गई थी। इसे तस्करों की धरपकड़ के दौरान तस्करों द्वारा पिस्टल छीनकर एसटीएफ के जवान की गोली मारकर हत्या करना बताकर पुलिस ने सौड़ एवं चौंदियाटगांव के चार ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्षेत्रवासियों ने निर्दोष ग्रामीणों को झूठे आरोपों में फंसाने का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। बीते दिनों राज्यपाल ने मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने के आदेश दिए, लेकिन ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एक बार फिर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की जांच सीबीआई से नहीं कराई गई, तो क्षेत्र की जनता एकजुट होकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें