फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल लाएंगे नाइट ब्लाइंडनेस के मरीज

Mon, 05 Dec 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
eye - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ओसला गांव के ग्रामीणों में नाइट ब्लाइंडनेस संबंधी समस्या की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सोमवार को मोरी से चिकित्सकों की टीम ओसला गांव के लिए रवाना हो गई है। टीम के देर रात तक ओसला गांव पहुंचने की उम्मीद है। सीएमओ ने मरीजों को जिला अस्पताल लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डा. बचन सिंह रावत ने बताया कि मोरी ब्लॉक से डा. अमित राणा के नेतृत्व में एक टीम भेेजी गई है, जिसके देर रात तक ओसला गांव पहुंचने की उम्मीद है। नेटवर्क नहीं होने के कारण वहां किसी से संपर्क कर पाना मुश्किल है। टीम मंगलवार या बुधवार तक लौटेगी। सीएमओ रावत ने बताया कि टीम को निर्देश दिए गए हैं कि जिन लोगों को इस प्रकार की परेशानी है, उन्हें जिला अस्पताल लाने के लिए प्रेरित करने को कहा है। साथ ही अगर उन्होंने अभी तक किसी चिकित्सक या किसी अस्पताल में आंखों का चेकअप कराया हो तो उनकी रिपोर्ट का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। सीएमओ ने बताया कि अगर पेशेंट जिला अस्पताल आने के लिए तैयार होते हैं, तो मोरी ब्लॉक मुख्यालय में वाहन भेजने की व्यवस्था करने को तैयार हैं।

क्योंकि जांच और ऑपरेट करने संबंधी सभी प्रकार की व्यवस्था जिला अस्पताल में ही है, इसलिए पेशेंट का यहां आना जरूरी है। सीएमओ ने बताया कि मरीज किसी कारणवश जिला अस्पताल आने में असमर्थता व्यक्त करते हैं, तो हर महीने की चार तारीख को पुरोला में जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल से चिकित्सकों की एक टीम जाएगी। जो मरीजों का चेकअप करेगी। कई मरीजों को टीम जौलीग्रांट भी ले जाती है। प्रत्येक केस के लिए स्वास्थ्य विभाग जौलीग्रांट अस्पताल को एक हजार रुपये देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें