फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगांव ब्लॉक का पहला स्मार्ट बारातघर कांडी में बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडी ग्राम पंचायत में पांच साल में बनकर तैयार हुआ स्मार्ट बारात घर विकास खंड की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए नजीर है। विकास खंड का यह पहला बारात घर है जिसमें बिजली, पानी, शौचालय समेत सभी सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

2017 में इस बारात घर का निर्माण शुरू किया गया था। केंद्र, राज्य समेत अन्य मदों से मिलने वाली धनराशि को ग्रामीणों ने सिर्फ मैटीरियल पर खर्च किया है। निर्माण में हर परिवार ने बारी-बारी से श्रमदान किया है। बारात घर के लिए गांव के बचन सिंह, महेंद्र सिंह, महावीर सिंह, रणवीर, बसु देवी, पुसूली देवी ने करीब छह नाली भूमि दान की थी। स्मार्ट बारात घर में सौ फीट लंबा और बीस फीट चौड़ा हाल, तीस फीट लंबी, बीस फीट चौड़ी रसोई समेत तीस फीट लंबा और 17 फीट चौड़ा आंगन है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में होने वाले छोटे बड़े कार्यक्रम अब यहीं आयोजित होंगे।
मेहमानों को परेशानी न हो इसके लिए स्वजल के सहयोग से सामुदायिक शौचालय भी बनाया गया है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजवीर बिष्ठ का कहना है कि गांव के विकास कार्यों में पारदर्शिता रखने के लिए वर्ष भर में गांव की खुमणी (पंचायत) बुलाकर योजनाओं का सामूहिक ऑडिट कर यह जानने की कोशिश करते हैं कि किस योजना के लिए कितनी धनराशि स्वीकृत थी और उस पर कितना खर्च हुआ। ग्राम प्रधान विनिता देवी का कहना है कि उनका सपना अपनी ग्राम पंचायत को आदर्श बनाना है, गांव के प्रत्येक परिवार का अपना शौचालय है। स्मार्ट बारात घर बन कर तैयार हो चुका है, जो पूरे गांव का एक सपना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें