फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ईको पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल...हर्षिल में पहली बार होगा नेचर फेस्टिवल का आयोजन

Thu, 20 Mar 2025 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी

सार

हर्षिल क्षेत्र में तितली ट्रस्ट और टकनौर पर्वतीय संरक्षण सोसायटी की ओर से स्थानीय लोगों, व्यापारियों, होटल व्यवसायियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
हर्षिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षिल क्षेत्र में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में विभिन्न संगठनों की ओर से प्रयास किया जा रहा है। संगठन वन विभाग के सहयोग से पहली बार घाटी में बर्ड वाचिंग, लैंडस्केप आदि जानकारियों के लिए अप्रैल में छह दिवसीय नेचर फेस्टिवल का आयोजन करेंगे।

विज्ञापन


हर्षिल क्षेत्र में तितली ट्रस्ट और टकनौर पर्वतीय संरक्षण सोसायटी की ओर से स्थानीय लोगों, व्यापारियों, होटल व्यवसायियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। डीएफओ डीपी बलूनी ने स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र में ईको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संवाद किया। इस मौके पर ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि हर्षिल घाटी में उनकी ओर से दुर्लभ वन्य जीवों के साथ पक्षियों और तितलियों, जड़ी-बूटियों, पेड़-पौधों की जानकारी एकत्रित की गई।

Uttarakhand:  उत्तरकाशी के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए मिली 15 बस, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ
विज्ञापन


यह विश्व में जैव विविधता के लिए सुंदर और सकारात्मक स्थानों में से एक है। पर्यावरण संरक्षण के साथ जुड़कर जैव विविधता के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। वहीं युवाओं के रोजगार के लिए सशक्त माध्यम बन सकता है। तितली ट्रस्ट के पक्षी विशेषज्ञ केशर सिंह ने बताया कि हर्षिल में पहली बार अप्रैल में वन विभाग के सहयोग से नेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के कई विशेषज्ञ जुड़ेंगे, जो कि यहां की जैव विविधताओं पर शोध आदि प्रस्तुत कर ईको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन


केशर सिंह ने बताया कि इस दौरान चार दिनों तक क्षेत्र के 10 युवाओं को बर्ड वाचिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें ब्रहमीताल में मोनाल सहित 55 दुर्लभ पक्षियों का अवलोकन किया गया। इस मौके पर रेंज अधिकारी यशवंंत चौहान, आंचल सौंधी, सुनिति भूषण दत्ता, आलोक नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें