फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में मोरी व भटवाड़ी की टीम छाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के चौथे दिन अंडर-21 आयु वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मनेरा स्टेडियम में 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में यशवंत प्रथम, पंकज द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में विजयबाल प्रथम, काजल द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में यशवंत, पंकज, बालिका वर्ग में मनीषा, करिश्मा, 800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आशीष राणा, राहुल, बालिका वर्ग में तक्षशिला, आंचल, 1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में राहुल, संदीप, बालिका वर्ग में रुचिका, अंजलि, 3000 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में संदीप, अमित और बालिका वर्ग में सपना, आंचल क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहीं।
वॉलीबाल के बालक वर्ग में मोरी ब्लॉक प्रथम व नौगांव द्वितीय, बालिका वर्ग में भटवाड़ी प्रथम व नौगांव द्वितीय रहा। खो-खो में भटवाड़ी ब्लॉक, बालिका वर्ग में नौगांव, मोरी द्वितीय रहा। लंबीकूद के बालक वर्ग में सोमेंद्र, अमृत, बालिका वर्ग में तक्षशिला, विजय क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। कबड्डी के बालक वर्ग में नौगांव ब्लॉक प्रथम, डुंडा द्वितीय रहा, जबकि बालिका वर्ग में मोरी ने पहला, डुंडा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप राणा, मनेद्र सिंह राणा, प्रकाश भंडारी, लोकेंद्र सिंह नेगी, निर्णायक मंडल में अमीर चंद रमोला, राजाराम भट्ट, अजय नौटियाल, रमेश रावत, दान सिंह भंडारी, शूरवीर सिंह परिहार, धनेश्वर रावत, जय देव चौहान, अवतार सिंह चौहान, सुरेश भंडारी, महादेव गुसाईं, सुनील गुसाईं, गजेंद्र राणा, दिलप्रीत कौर, रुचि पवार व शुक्रदेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें