उत्तरकाशी के गाजणा क्षेत्र में विधायक निधि से निर्मित कार्यों का निरीक्षण करते विधायक गोपाल राव
- फोटो : UTTER KASHI
गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने गाजणा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कुमारकोट मोटर मार्ग का निरीक्षण कर पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को इसमें मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
बुधवार को विधायक गोपाल रावत गाजणा क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे। यहां से ठांडी गांव पहुंचकर विधायक निधि से बने बोल्या देवता मंदिर प्रांगण का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने की अपील की। इसके बाद विधायक ने कुमारकोट गांव के लिए बन रही सड़क का निरीक्षण किया। मौके पर जयवीर चौहान, अरविंद बिष्ट, अषाढ़ सिंह राणा, तेग सिंह, मायावती देवी, इंदिरा राणा, उत्तरा चौहान, राजीव व्यास, रमेश चमोली, कैलाश नेगी, जयेंद्र चौहान, सुनीता चमोली आदि अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ब्यूरो