डुंडा उत्तरकाशी में कोविड-19 के प्रति जागरुकता अभियान चलाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : UTTER KASHI
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मार्च विद मास्क अभियान के तहत डुंडा चौकी पुलिस ने डुंडा बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों से कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। डुंडा चौकी पुलिस ने चौकी इंचार्ज एसआई रमन बिष्ट के नेतृत्व में डुंडा बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों को मास्क व कोविड-19 की गाइड लाइन के पंपलेट भी वितरित किए। ब्यूरो