फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: नुक्कड़ नाटक और गीत नृत्य से दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

Sun, 09 Mar 2025 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी डैम वन प्रभाग की ओर से की गई पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यशाला
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। टिहरी डैम वन प्रभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संवेदना समूह के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत नृत्य के माध्यम से वन पंचायत सरपंचों को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने किया। उन्होंने कहा कि वन हमारी प्राकृतिक संपदा है। इसकी सुरक्षा हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। लोग चंद स्वार्थ के लिए वनों में आग लगा देते हैं, जिसमें कई वन्य प्राणी नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में हम सबको स्वच्छ पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौध रोपण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रभागीय वनाधिकारी साक्षी रावत ने कहा कि वनों में आग लगने के कारण प्राकृतिक संपदा समाप्त हो रही है। कहा कि जो व्यक्ति वनों में आग लगाता हुआ पकड़ा जाएगा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गांव में चारपत्ति के लिए ग्रामीण आग लगा देते हैं, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचता है। इस दौरान संवेदना समूह के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी बलवीर सिह, प्रताप सिंह बिष्ट, लोल्दीयाल, विजय सिंह नेगी, रमेश प्रसाद डंगवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें