फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: रसोई गैस सिलिंडर नहीं पहुंचने से यात्रा रूट के व्यापारी चिंतित

Sun, 12 Apr 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। यमुनोेत्री यात्रा रूट पर खरादी से जानकीचट्टी खरसाली तक रसोई गैस की आपूर्ति ठप होने के कारण यात्रा को लेकर व्यवसायियों में संशय की स्थिति बनी है। होटल व्यवसायियों का कहना है कि इस वर्ष बहुत ही कम संख्या में बुकिंग आई है लेकिन अगर यात्री आते भी हैं तो उनके भोजन व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर बड़कोट से आगे जानकीचट्टी तक के प्रमुख पड़ाव राजतर, खरादी, कुथनौर, स्यानाचट्टी, राना चट्टी, हनुमानचट्टी और जानकीचट्टी में रसोई गैस की आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गैस न पहुंचने के कारण स्थानीय लोग लंबे समय से संकट झेल रहे हैं। यात्रा के लिए महज दिन ही शेष बचे हैं लेकिन गैस न मिलने के कारण यात्रा मार्ग पर अभी तक सभी होटल-ढाबे बंद पड़े हैं।
खरसाली गांव निवासी जयेन्द्र तोमर, खरादी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामराज चौहान का कहना है कि गैस की किल्लत से क्षेत्र में हर किसी को जूझना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा के लिए कम समय शेष बचे रहने से व्यापारियों की चिंता और भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति बहाल नहीं की गई। तो यात्रा सीजन के दौरान भारी अव्यवस्था उत्पन्न हो सकती है। यहां रसोई गैस के साथ-साथ कॉमर्शियल सिलिंडरों की भी भारी किल्लत बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें