पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में अनुसूचित जाति उप योजना प्रशिक्षण केंद्र के व्यावसायिक एवं विशेष सेवाओं के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक, सेना, वन, पर्यटन आदि में कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी गई।
दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ एसडीएम भटवाड़ी सीएस चौहान व प्राचार्य प्रो. सविता गैरोला ने किया। एसडीएम ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में छात्र जीवन सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। बाड़ाहाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र पुंडीर ने वन एवं वानिकी सेवाओं में रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया। डा. संजय महर ने छात्रों को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। वहीं सेनि. मेजर आरएस जमनाल ने सेना में कॅरिअर बनाने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक दिवाकर बौद्ध, डा. डीडी पैन्यूली, डा. एमपीएस परमार, डा. नंदी गड़िया, डा. बचन लाल, डा. मधु बहुगुणा, लोकेश सेमवाल, प्रवीण भट्ट, अंजलि नौटियाल आदि मौजूद रहे।