फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सीएम धामी, स्वास्थ्य मंत्री और विधायक को भेजा ज्ञापन

Fri, 16 Oct 2026 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर बौराड़ी में 76 वें दिन धरना जारी
विज्ञापन

नई टिहरी। इणियां में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सारज्यूला क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और टिहरी विधायक कशोर उपाध्याय को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए मेडिकल कॉलेज की स्थापना जरूरी है। वहीं गणेश चौक में कॉलेज निर्माण को धरना और क्रमिक अनशन भी जारी रहा।
बागी की जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत के नेतृत्व में पट्टी सारज्यूला क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने डीएम के माध्यम से सीएम धामी को भेजे ज्ञापन में कहा कि इणियां में मेडिकल कॉलेज के लिए पर्याप्त भूमि है। जिला अस्पताल और मुख्यालय से इणियां की दूरी मात्र 8 किलोमीटर है। पूर्व में भूमि का संबंधित विभाग ने परीक्षण किया जा चुका है। टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों के लोगों की स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए इणियां में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करवाया जाए। उन्होंने सीएम से इणियां में भूमि पूजन कर शीघ्र मेडिकल कॉलेज निर्माण का कार्य शुरू करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बीडीसी सदस्य सुमित्रा पुंडीर, देवेंद्र चौहान, ग्राम प्रधान बुडोगी भूपेंद्र चौहान, कविता नेगी, प्रवेश भट्ट, वीरचंद तोपवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर बौराड़ी में शुक्रवार को 76 वें दिन धरना और 46 वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। लक्ष्मी प्रसाद बडोनी और राजेंद्र प्रसाद पैन्यूली क्रमिक अनशन पर बैठे। इस मौके पर जीतराम भट्ट, कमल सिंह महर, चंदन सिंह रावत, किशोरी लाल, शिवराज सजवाण, संदीप रावत, विरेंद्र रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें