फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री मंदिर समिति के सदस्यों ने की पर्यटन सचिव से मुलाकात

Thu, 13 Nov 2025 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री मंदिर समिति के सदस्यों ने शीतकालीन यात्रा व्यवस्था दुरुस्त करने, यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्याें को शुरू करने और खरसाली गांव में रोपवे योजना के निर्माण कार्य को गति देने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में पर्यटन सचिव से मुलाकात कर जल्द ही मांगों का निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन

यमुनोत्री मंदिर समिति के सदस्यों ने पर्यटन सचिव डीएस गर्ब्याल को बताया कि आपदा के 16 महीने बाद भी यमुनोत्री धाम में बजट स्वीकृति के बावजूद बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू नहीं हुए जिससे यात्रा सीजन में धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ता है। खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम की बहुप्रतीक्षित रोपवे योजना के निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे लगवाना था लेकिन निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने जल्द ही विकास कार्याें में गति देने की मांग की। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि पर्यटन सचिव ने इस दिशा में सकारात्मक आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें