फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: निराश्रित पशुओं के हमले से कई लोग चोटिल

Thu, 18 Jun 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग दहशत में, नगर पालिका से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र में बढ़ती निराश्रित पशुओं की समस्या से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को भैरव चौक समीप एक निराश्रित पशु अचानक उग्र होकर कई लोगों पर हमला कर दिया जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर जल्द निराश्रित पशुओं को कांजी हाउस में भेजने की मांग की है।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र गंगाड़ी, राजेंद्र सिंह, राजदीप पंवार आदि ने बताया कि कि नगर की मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों में निराश्रित पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे राहगीरों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ये पशु अचानक लोगों पर हमला कर देते हैं जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भैरव चौक के समीप एक निराश्रित पशु ने अचानक उग्र होकर कई लोगों पर हमला कर दिया जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए। पशु के हमले से वहां खड़े कई दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद भैरव चौक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पशु को वहां से हटाया और स्थिति पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि निराश्रित पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर में घूम रहे आवारा पशुओं को तत्काल कांजी हाउस में पहुंचाया जाए। साथ ही जल्द कार्रवाई न होन पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


निराश्रित पशुओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
फोटो सहित
नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर क्षेत्र में निराश्रित गोवंश की बढ़ती संख्या अब स्थानीय व्यापारियों और यात्रियों दोनों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। बाजार क्षेत्र की सड़कों और चौराहों पर दिनभर घूम रहे गोवंश दुकानों के बाहर रखे फल, सब्जियों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई पशुपालक पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन रमोला ने कहा कि लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या से बाजार क्षेत्र के व्यापारी परेशान हैं। कई बार पशु दुकानों के बाहर रखे सामान को नुकसान पहुंचा देते हैं। उन्होंने बताया कि पशुओं को गो सदन पहुंचाने और समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पंचायत प्रशासन से पत्राचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें