फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेरी बैराज के गेट खोल छोड़ा पानी, पुलिया बही

विज्ञापन
विज्ञापन
मनेरी भाली प्रथम चरण परियोजना के तिलोथ विद्युत गृह में पुरानी टरबाइन में तकनीकी दिक्कत आने से छह दिन के लिए पावर हाउस बंद कर दिया गया है। पावर हाउस बंद होने पर मनेरी बैराज के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया, जिससे गंगोरी के पास गंगा भागीरथी पर स्यूंणा गांव के लिए बनी अस्थायी पुलिया बह गई। बीते दिनों ही स्यूंणा गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर यह पुलिया बनाई थी। अब पुलिया बहने पर ग्रामीणों को करीब दो किमी जंगल का जोखिम भरा रास्ता तय कर आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

90 मेगावाट की मनेरी भाली प्रथम चरण परियोजना के तिलोथ पावर हाउस में आजकल पुरानी टरबाइनों को बदलने का काम चल रहा है। यहां 30 मेगावाट की एक टरबाइन बदली जा चुकी है जबकि दूसरी बदली जा रही है। वर्तमान में यहां एक नई और एक पुरानी टरबाइन से विद्युत उत्पादन चल रहा था। बुधवार रात उत्पादन पर लगी पुरानी टरबाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण पावर हाउस में उत्पादन ठप करना पड़ा। पावर हाउस में विद्युत उत्पादन बंद होने पर मनेरी बैराज के गेट खोलकर गंगा भागीरथी में पानी छोड़ दिया गया। इससे पूर्व जल विद्युत निगम ने मनेरी से उत्तरकाशी के बीच मुनादी कराकर लोगों को गंगा तटों पर नहीं जाने के लिए सचेत किया। बैराज से पानी छोड़ने के कारण गंगोरी में गंगा भागीरथी पर बनी अस्थायी पुलिया बह गई। तिलोथ विद्युत गृह के अधिशासी अभियंता अरविंद गौड़ ने बताया कि पुरानी टरबाइन में तकनीकी दिक्कत के कारण पावर हाउस में छह दिन का क्लोजर लिया गया है। जल्द ही मशीन को दुरुस्त कर परियोजना में विद्युत उत्पादन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें