पुरोला। गुंदियाट गांव स्थित वंदे मातरम् सैन्य भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में उस समय उत्साह और देशभक्ति का माहौल चरम पर पहुंच गया जब मेजर जनरल एमपीएस गिल प्रशिक्षणार्थियों के बीच पहुंचे और उनका हौसला बढ़ाया। मेजर जनरल गिल ने स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और संकल्प मजबूत हो तो थल सेना, वायु सेना, जल सेना, अग्निवीर योजना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती होकर देश सेवा का सपना साकार किया जा सकता है। मेजर गिल ने कहा कि केंद्र से कई युवा सेना, अग्निवीर, अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे हैं जो केंद्र की बड़ी उपलब्धि और पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में राजेश सेमवाल, राधेश्याम नौटियाल, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, घनश्याम नौटियाल, एसआई मनोज नेगी, तहसीलदार कमल सिंह राठौर, बलदेव भंडारी मौजूद रहे। संवाद