फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे : ज्ञानसू में में लग रहे जाम से यात्रियों की हो रही फजीहत

Sun, 26 Apr 2026 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहन व निर्माण सामग्री से सड़क हुई संकरी
विज्ञापन

हर 10 से 15 मिनट के अंतराल में लग रहा है जाम
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा सीजन शुरू होने के साथ ही जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में जाम की समस्या बनी हुई है। खासकर ज्ञानसू कस्बे में गंगोत्री हाईवे पर प्रतिदिन जाम लग रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्री वाहनों को हर 10 से 15 मिनट के अंतराल में जाम से जूझना पड़ रहा है। सड़क किनारों पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों और निर्माण सामग्री पसरी होने से मार्ग संकरा हो गया है। इसी कारण ज्ञानसू क्षेत्र में यातायात बाधित हो रहा है।

चारधाम यात्रा सीजन से पहले पुलिस और प्रशासन ने सुगम आवागमन का दावा किया था। उन्होंने सड़क किनारे से निर्माण सामग्री हटाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, सड़क पर लगातार बन रही जाम की स्थिति इन दावों की पोल खोल रही है। ज्ञानसू क्षेत्र में अभी तक निर्माण सामग्री सड़क से नहीं हटाई गई है। लोग निर्माण सामग्री ढोने के लिए खच्चरों का भी उपयोग कर रहे हैं। खच्चरों के सड़क किनारे होने से यात्री वाहन धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं। आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से मार्ग और भी संकरा हो गया है। ऊपर से उड़ती धूल भी सड़क पर दृश्यता कम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की समस्या को कम किया जा सकता है। इसके लिए निर्माण सामग्री को सड़क से हटाना आवश्यक है। साथ ही, कस्बे में वाहनों की पार्किंग को व्यवस्थित करना भी महत्वपूर्ण है। यदि इन उपायों को अपनाया जाए तो जाम की स्थिति काफी हद तक सुधर सकती है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने कई स्थानों से निर्माण सामग्री हटाने का काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें