फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: रंगोली में महर्षि विद्या मंदिर और एकल गायन में रोहित अव्वल

Sat, 14 Nov 2026 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल दिवस पर सौरभ फाउंडेशन की ओर से किया गया आयोजन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। बाल दिवस के अवसर पर सौरभ फाउंडेशन की ओर से कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में जिला स्तरीय बाल प्रतिभा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रतियोगिताओं में चित्रकला में वेदांत नौटियाल ने प्रथम, रुद्र ने द्वितीय और आकाश भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में महर्षि विद्या मंदिर प्रथम, कीर्ति इंटर कॉलेज द्वितीय और एमडीएस तृतीय रहा। वाद-विवाद में अनुराधा और शौर्य की जोड़ी प्रथम, प्रतीक्षा और प्रिया द्वितीय व मयंक और आदित्य तृतीय रहे। एकल गायन में रोहित ने पहला, दिया रावत ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक गायन में राधिका की टीम प्रथम, ऋषिका की टीम द्वितीय और आराधना की टीम तृतीय रही। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में भी बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया। इस दौरान फाउंडेशन के संस्थापक आकाश भट्ट, एडीएम मुक्ता मिश्र, नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, सभासद आदित्य चौहान, अमरीकन पुरी और मनीष पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें