फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जानकीचट्टी में अव्यवस्था से स्थानीय लोग परेशान

Mon, 22 Jun 2026 04:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
घोड़े-खच्चर, डंडी-कंडी मजदूरों की भीड़ कई बार हो जाती है अफरा-तफरी की स्थिति
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों और व्यवसायियों ने सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि बस पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों में घोड़े-खच्चरों, डंडी-कंडी मजदूरों और उनके संचालकों का अनियंत्रित जमावड़ा श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग क्षेत्र में घोड़े-खच्चर संचालक और डंडी-कंडी मजदूर यात्रियों को सेवाओं के लिए आकर्षित करने की होड़ में लगातार आवाजाही और आवाज लगाते रहते हैं। इससे कई बार भीड़ और अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन जाती है। भाजपा नेता एवं होटल व्यवसायी संदीप राणा ने जिला पंचायत की ओर से संचालित कुली एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यात्रा पड़ाव पर बढ़ती अव्यवस्थाएं यमुनोत्री धाम की छवि को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रा पड़ावों पर अनुशासन, भीड़ प्रबंधन और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्किंग क्षेत्र, घोड़ा-खच्चर संचालन और डंडी-कंडी सेवाओं के लिए सख्त व्यवस्था लागू करने की मांग की। वहीं, कुली एजेंसी से जुड़े शरत सिंह चौहान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस वर्ष व्यवस्थाएं पिछले वर्षों की तुलना में अधिक बेहतर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें