पशुपालन विभाग की ओर से कामदा गांव में वृहद पशुधन मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु प्रदर्शनी में रतनमणि की भैंस, प्रतिभा व प्रियंका देवी की गाय अव्वल रही।
राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के तहत आयोजित मेले में कुल 117 पशु शामिल हुए। पशु प्रदर्शनी में कमल देव, महावीर सिंह की भैंस, अर्जुन प्रसाद, सतपाल सिंह की देशी गाय, धनवीर सिंह, रामप्रसाद की संकर गाय क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। वहीं सब्बल लाल, भूरी देवी, रुकम सिंह के बैलों की जोड़ी, धृपाल सिंह बडोनी, बचन सिंह रावत, बलवीर सिंह के घोड़ों, बचन सिंह, अर्जुन प्रसाद, राकेश लाल की बकरी और महेश प्रसाद, मोहन सिंह व भरत लाल की भेड़ ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख कुलदीप सिंह, ग्राम प्रधान अनिल उनियाल, डा. राजाबाबू गुप्ता, डा. संदीप कुमार, डा. संजीव कुमार, डा. विपिन असवाल, मुलायम सिंह, बलवीर सिंह, महेश प्रसाद, सतपाल सिंह, रघुवीर सिंह, भूरी देवी, कैलाश सिंह, लाखी लाल, राधेश्याम बडोनी आदि मौजूद रहे।