फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पुरोला में व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को सुना

Tue, 07 Apr 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जाधारी नवीन चंद वर्मा के पुरोला पहुंचने पर नगर व्यापार मंडल और व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और व्यापार से जुड़ी चुनौतियों को गंभीरता से सुना।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी, व्यापारिक गतिविधियों में आ रही बाधाओं तथा अन्य स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। नवीन चंद वर्मा ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल, व्यापारियों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है और व्यापारी वर्ग क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इस दौरान पुरोला व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र असवाल, कबूल पंवार, तिलक रमोला, बलदेव रावत उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें