फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटखाण बादसी गांव में शराब और डीजे पर प्रतिबंध

Mon, 02 May 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गमरी पट्टी के कटखाण और बादसी गांव में ग्रामीणों ने पंचायत कर मेहंदी शादी आदि समारोहों में शराब परोसने और डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसका उल्लंघन करने वाले का सामाजिक बहिष्कार करने के साथ ही दस हजार रुपये अर्थदंड लगाने का फैसला भी सुनाया गया।
विज्ञापन


शादी समारोहों में शराब के बढ़ते प्रचलन और डीजे के कारण गांवों में लड़ाई झगड़े बढ़ने के साथ ही युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। रविवार को गमरी पट्टी के कटखाण और बादसी गांव में प्रबुद्धजनों ने खुली पंचायत कर इस समस्या के समाधान पर चर्चा की।

पंचायत में निर्णय हुआ कि अब मेहंदी एवं शादी समारोहों में शराब नहीं परोसी जाएगी और डीजे नहीं बजेगा। इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने के साथ ही उस पर दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया जाएगा। इस मौके पर प्रधान नागेंद्र नौटियाल, कविता नौटियाल, बच्चीराम नौटियाल, हर्षमणि, ललिता प्रसाद, सुरेंद्र नौटियाल, मनोज, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें