फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: केदारताल हादसा, तीन और ट्रेकर्स के शव जिला अस्पताल पहुंचे, लापता आठ में से सात की मौत की पुष्टि

Fri, 06 Nov 2026 01:00 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।

सार

केदारताल ट्रैक पर हादसे के बाद लापता पर्वतारोहियों को खोजने का अभियान लगातार जारी है। बर्फीले और दुर्गम रास्तों के बीच रेस्क्यू टीम को दो और शव मिले हैं। खराब मौसम के चलते शवों को नीचे लाने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
केदारताल ट्रैक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रेकर्स की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। अभियान के दौरान बरामद किए गए तीन और ट्रेकर्स के शव उत्तरकाशी जिला अस्पताल पहुंचाए गए हैं। इसके साथ ही हादसे में लापता आठ लोगों में से अब तक सात के शव बरामद हो चुके हैं। एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


केदारताल ट्रैक पर लापता पर्वतारोहियों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को दो और शव बरामद हुए थे। एयर टर्बुलेंस के कारण हेलिकॉप्टर से शवों को नीचे नहीं लाया जा सका। अब शुक्रवार को हेलिकॉप्टर के माध्यम से दोनों शवों को मातली हेलिपैड लाने की तैयारी है। इससे पहले बुधवार तक चार पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके थे। इनमें लखनऊ निवासी सगी बहनें दीपिका वर्मा और वर्तिका वर्मा भी शामिल थीं।

अन्य दो शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। गत बुधवार को मौसम खराब होने के कारण खोजबीन अभियान प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को एनआईएम और एसडीआरएफ की टीम ने अभियान आगे बढ़ाया और दो अन्य लापता पर्वतारोहियों के शव खोज निकाले।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हरिद्वार: उर्मिला सनावर की रिहाई का रास्ता साफ, दोनों मामलों में कोर्ट ने जमानत की मंजूर, कल आएंगी जेल से बाहर

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो और शव बरामद किए गए हैं। एयर टर्बुलेंस के चलते हेलिकॉप्टर से शवों को नीचे नहीं लाया जा सका। आज शुक्रवार को हेलिकॉप्टर के माध्यम से दोनों शवों को नीचे लाने का प्रयास किया जाएगा। अभी भी दो पर्वतारोहियों लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान जारी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें