फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह का देहरादून दौरा: विरोध करने एयरपोर्ट जा रहे थे कांग्रेसी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 06 Nov 2026 11:32 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश)

सार

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली में पुलिस द्वारा उठाए जाने के आरोप को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध जताया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान प्रदर्शन की तैयारी कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज देहरादून दौरे पर हैं।  उसके दौरे से पहले कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। इसी के तहत एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, अमित शाह की जनसभा में शामिल होने के लिए परेड ग्राउंड में कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ जुटी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कांग्रेसी जौलीग्रांट मुख्य मार्ग से होते हुए देहरादून एयरपोर्ट की ओर बढ़े। कांग्रेस ने एक दिन पहले ही अमित शाह को काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी दी थी। कांग्रेसियों ने हाथों में काले गुब्बारे लेकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित कई कांग्रेसियों को बस में बैठाकर हिरासत में ले लिया। कांग्रेसियों का आरोप है कि दिल्ली के राजघाट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस जबरन उठाकर ले गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी:  केदारताल ट्रैक पर रेस्क्यू अभियान जारी, दो पर्वतारोहियों की तलाश, अब तक छह शव हो चुके हैं बरामद

वहीं, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने अमित शाह के दौरे के चलते आम जनता और व्यापारियों को हो रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि धनतेरस जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर मार्ग बंद किए गए हैं। प्रशासन ने एयरपोर्ट से देहरादून मार्ग पर पटाखों की दुकानों को भी शाम तक बंद करा दिया है। इससे जहां आम जनता को परेशानी हो रही है, वहीं व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि वीआईपी दौरे के नाम पर आम जनता और व्यापारियों के हितों की अनदेखी क्यों की जा रही है। क्या जनता की सुविधा और व्यापारियों की आजीविका का कोई महत्व नहीं है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें