माघ मेले की छठवीं सांस्कृतिक संध्या पर मशहूर पद्मश्री कत्थक नृत्यांगना शोवना नारायण ने शानदार कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को दिल जीता।
विज्ञापन
पहली बार उत्तरकाशी पहुंची कत्थक नृत्यांगना के नृत्य को देखने के लिए मेला पांडाल में खूब भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पहले से ही सीटों पर बैठ गए। डीएम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अंतिम क्षण तक कत्थक नृत्य को देखने के लिए डटे रहे। नृत्य वंदना देवताओं के मंगलाचरण के साथ शुरू हुआ।
एक पारंपरिक प्रदर्शन जहां नर्तकी सम पर आकर एक सुंदर मुद्रा लेकर खड़ी होती है। नृत्य भाव को मौखिक टुकड़े की एक विशेष प्रदर्शन शैली में दिखाया गया। इससे पहले दोपहर को मेला प्रांगण में आर्मी बैंड का प्रदर्शन भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। बैंड की धुन सुनकर मेलार्थी मंत्रमुग्ध हो उठे।