फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में स्थापित किया कारगिल वन

Tue, 26 Jul 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
उत्तरकाशी में कारगिल शहीद विजय दिवस पर पौध रोपण करते युथ फाउंडेशन के जवान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संगठनों ने जगह जगह पौध रोपण कर शहीदों को याद किया। मंगलवार को मनेरा स्टेडियम कारगिल विजय दिवस पर यूथ फाउंडेशन के जवानों ने मनेरा स्टेडियम के निकट शहीदों के नाम पर कारगिल वन की स्थापना की।
विज्ञापन


स्वयं सेवियों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए 527 जांबाजों की शहादत पर वन विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। फाउंडेशन के प्रशिक्षक लक्ष्मण सिंह व योगराज सिंह ने बताया यूथ फाउंडेशन के उत्तराखंड में संचालित छह कैंप प्रशिक्षण पा रहे स्वयं सेवियों ने शहीदों की शहादत पर कारगिल वन की स्थापना कर पौध रोपण किया गया है।
विज्ञापन


उधर, शौर्य दिवस के उपलक्ष्य पर जीआईसी मुस्टिकसौड़ में छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य वीके नौटियाल नेतृत्व में पौध रोपण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें