फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: योग आसन में कन्हैया, निबंध में दुर्गा और भाषण में संजीता प्रथम

Mon, 05 May 2025 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। योग के प्रति जागरूकता के लिए राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें योग आसन प्रतियोगिता में कन्हैया, निबंध में दुर्गा राणा और भाषण में संजीता राणा प्रथम रही। वहीं आयुर्वेदिक चिकित्सालय की ओर से ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को योग की जानकारी दी जा रही है।
जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. हर्षमणी नौटियाल और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए कहा। साथ ही योग को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग आसन प्रतियोगिता में कन्हैया नेगी प्रथम, अंशुमान राणा द्वितीय, केदार राणा तृतीय रहा। निबंध में दुर्गा राणा प्रथम, अनूप कुमार द्वितीय, आईशा राणा तृतीय रही। वहीं भाषण में संजीता राणा प्रथम, संदीप राणा द्वितीय, विपिना तृतीय रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य लोकेंद्र पाल परमार, डॉ. महेश भट्ट, डॉ. हेमलता नेगी, अनीता नौटियाल आदि मौजूद रहे। उधर, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अतुल नेगी और नोडल अधिकारी डॉ. रतनमणि भट्ट ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को योग की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें