फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गुजरात के मूकबधिर बच्चे दे रहे हैं हिमालय में स्वच्छता का संदेश

Mon, 05 May 2025 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने कूड़ा एकत्र कर निस्तारण के लिए प्रशासन को सौंपा
विज्ञापन

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा में गुजरात के मूकबधिर बच्चे यात्रियों को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। बच्चों ने गंगोत्री धाम सहित गरतांग गली और हर्षिल क्षेत्र में प्लास्टिक का कचरा एकत्र किया और निस्तारण के लिए प्रशासन को सौंपा। वहीं एवरेस्ट विजेता दो बहनों की ओर से बनाई गई संस्था की ओर से बच्चों को पहाड़ से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है।
गुजरात से आई अनिता वैद्य और एवरेस्ट विजेता अनुजा की ओर से 11 मूकबधिर छात्र-छात्राओं के साथ गंगोत्री धाम और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उनकी ओर से गरतांग गली सहित गंगोत्री और हर्षिल में अभियान चलाकर यात्रियों को स्वच्छ चारधाम यात्रा का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिता वैद्य ने बताया कि ताशी और तुंगशी के बाद उनकी दो बेटियों आदिती और अनुजा ने एवरेस्ट फतह करने के बाद गुजरात के एक स्वयंसेवी संस्था बनाई। उनके माध्यम से इस स्कूल के मूकबधिर बच्चोें को हिमालय की जानकारी दी जा रही है। वहीं वे बच्चे गंगोत्री सहित मुखबा और हर्षिल क्षेत्र में स्थानीय परंपराओं की जानकारी ले रहे हैं। अनिता ने बताया कि मूकबधिर बच्चों के लिए कम व्यवस्था होने के कारण यह देश-दुनिया के साथ लोग व्यवहारिक नहीं हो पाते हैं। इसलिए इन्हें हिमालय से जोड़ने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें